LPG Gas booking News : एलपीजी संकट पर कंट्रोल रूम बनेंगे, सरकार ने डीएम-एसपी को किया अलर्ट ऐसे जल्दी करें ।
ईरान युद्ध और पश्चिमी एशिया में आए संकट के बीच भारत में एलपीजी संकट के दावे हो रहे हैं। बिहार में भी एलपीजी सिलेंडर को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। इस बीच जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर घरेलू LPG गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी 9 बजे पूर्वाह्न से 6 बजे अपराह्न तक दूरभाष संख्या 0612-2219810 पर दे सकते हैं। पटना में ग्राहक की शिकायत पर एक गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय पर एफआईआर भी हो गई है।
साथ ही जिला प्रशासन ने पटना जिला के सभी प्रखंडों में आपूर्ति पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं, बिहार में एलपीजी संकट को लेकर सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने सभी डीएम और एसपी को इस संबंध में गुरुवार को निर्देश जारी किए हैं।
लकड़ी के चूल्हे पर खाना पकाने लगे गांव के लोग
Bihar LPG News LIVE: ईरान के साथ अमेरिका व इजरायल से छिड़े युद्ध ने ग्रामीण क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत पैदा कर दी है। ऐसे में कई घरों की महिलाओं को गुरुवार को लकड़ी-गोइठा पर खाना पकाते देखा गया। कहीं सर्वर डाउन की वजह से गैस की बुकिंग नहीं हो रही है, तो किसी के निबंधित मोबाइल काम नहीं करने से परेशानी हो रही है। ऐसे में घरों में खाना पकाने में दिक्कत हो रही है। बाजार में भ्रमण करने के काफी देर बाद बड़ी मुश्किल से रसोई गैस मिल पा रही है।
कैमूर जिले में अधौरा के योगेंद्र यादव, चांद के राधेश्याम सिंह एवं भगवानपुर के नीरज पांडेय ने बताया कि गैस की किल्लत से उनके क्षेत्र में कोयला की आग पर नहीं, बल्कि लकड़ी-गोइठा पर खाना पक रहा है। चांद की कबूतरा देवी व राधिका देवी ने बताया कि समय पर गैस नहीं मिलने से बच्चों को दुकान से खाद्य पदार्थ खरीदकर लंच के लिए दिया जा रहा है।
अधौरा की सरस्वती देवी ने कहा कि उनकी तो लकड़ी की आग पर खाना पकाने की आदत बन गई है। पहले भी समय पर गैस नहीं मिलती थी। क्योंकि यहां सिर्फ एक ही एजेंसी है, वह भी काफी दूरी पर। वितरक के वेंडर तो नहीं आते, पर इतनी लंबी दूरी तय कर गैस लाने में दिक्कत होती है।
एलपीजी संकट पर कंट्रोल रूम बनेंगे ।
बिहार में एलपीजी संकट के बीच राज्य सरकार और सख्त हो गई है। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों (डीएम) एवं पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अवैध भंडारण तथा अनधिकृत बिक्री पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाए। जिलों में कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पटना में गैस सिलेंडर ब्लैक करने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी
पटना में एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रशासन की पैनी नजर है। कंकड़बाग स्थित अनामिका इंडेन गैस एजेंसी में एलपीजी सिलेंडर को ब्लैक करने की सूचना मिली है। इसके बाद अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने पहुंचे हैं। फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
किशनगंज में गैस एजेंसी के बाहर कतार, होटल-ढाबों से सिलेंडर गायब
किशनगंज में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत दिखाई पड़ रही है। सिलेंडरों की किल्लत का आलम यह है कि होटल व ढाबा संचालकों ने अब भट्टी बनाकर कोयला और बिजली चूल्हा का प्रयोग करने लगे हैं। वहीं केवाईसी को लेकर उपभोक्ताओं खासे परेशान नजर आ रहे हैं। पिछले सप्ताह भर से सिलेंडर के लिए घंटों लाइन में खड़े रहने को लोग विवश हो रहे हैं। घरेलु गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस के लिए दो दिन से वापस जाना पड़ रहा है।
शहर के जगदंबा गैस एवं ताज गैस गोदाम में घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन है। भीड़ का नजारा देख लोग गैस की किल्लत होने से घबराए हुए हैं। गैस एजेंसी के संचालक का कहना है कि गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। प्रतिदिन उपभोक्ताओं को गैस का वितरण किया जा रहा है। लोग अफवाह के कारण भीड़ लगा रहे हैं। ओटीपी के माध्यम से गैस का वितरण किया जा रहा है।
बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हुई, पटना में FIR
पटना में एलपीजी सिलेंडर को लेकर मची आपाधापी के बीच पाटलिपुत्र थाने में गैस एजेंसी के डिलीवरी बॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। दीघा के रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इंद्रपुरी स्थित उत्सव गैस सेवा एजेंसी के यहां एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की थी। मगर उन्हें सिलेंडर की सप्लाई नहीं मिली। जब इस संबंध में पूछा गया तो डिलीवरी बॉय ने कहा कि सिलेंडर उपलब्ध करा दिया गया है।
अब ग्राहक ने डिलीवरी बॉय पर जालजासी का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। पटना डीएम ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस
उपभोक्ताओं को कोई समस्या न हो इसके लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक दाम पर बिक्री की शिकायत आने पर दोषी एजेंसियों/संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध तुरत प्राथमिकी दर्ज करने एवं गिरफ्तार करने का निदेश दिया गया है।
ओटीपी वालों को ही दिया जा रहा गैस सिलेंडर
Bihar LPG News Live: पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटाड़ में रसोई गैस की मांग के अनुरूप उपलब्ध नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रखंड मुख्यालय स्थित देव एचपी ग्रामीण गैस वितरक के द्वारा गैस सिलेंडर का लगातार वितरण किया जा रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग अहले सुबह से ही लाइन में लग जा रहे हैं। जिनके मोबाइल पर ओटीपी आ रहा है उन्हें गैस सुगमता से दिया जा रहा है।
हालांकि मांग से ज्यादा सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे लोगों के कारण रसोई गैस की किल्लत हो गई है। लोग आपाधापी में हैं कि हम एक्स्ट्रा सिलेंडर लेकर अपने घर में रख लें। इससे अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देव एचपी गैस ग्रामीण गैस के प्रोपराइटर ज्ञान कुमार ने बताया कि नो ओटीपी नो गैस के तर्ज पर गैस का वितरण किया जा रहा है। जिन उपभोक्ताओं का ओटीपी आ रहा है। उन्हें सुगमता से कतारबद्ध रसोई गैस दिया जा रहा है। जैसे-जैसे गैस का सिलेंडर आगे से आ रहा है। वैसे उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दिया जा रहा है।
पटना में LPG के लिए हेल्पलाइन नंबर
जिलाधिकारी, पटना के निर्देश पर घरेलू LPG गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने तथा इसके अनुश्रवण के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन स्थापित किया गया है। कोई भी उपभोक्ता या आम जनता इस संबंध में सूचना, शिकायत या जानकारी 9 बजे पूर्वाह्न से 6 बजे अपराह्न तक दूरभाष संख्या 0612-2219810 पर दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।